Breaking News

BSF जवान ने अपने साथियों पर चलायी गोली, पांच की मौत

अमृतसर में बड़ा दुखद हादसा हुआ है। पंजाब के अमृतसर के खासा में BSF मेस में गोली चलने से 5 जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अपनी ड्यूटी से परेशान एक BSF जवान ने रविवार सुबह मेस में अपने साथियों पर तड़ातड़ गोली चलानी शुरू कर दी। इस हिसंक वारदात में अब तक बीएसएफ के 5 जवानों की मौत हो गई है। गोली चलाने वाले बीएसएफ जवान कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा ने अपने साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है। अपने ही साथियों पर गोली चलाने वाले सत्तेप्पा की भी मौत हो गई है।

BSF मेस में फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल हैं। फायरिंग के बाद तत्काल सभी घायलों को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

फायरिंग की घटना में जो जवान घायल हुए हैं। उनके परिजन परेशान हैं। अमृतसर बीएसएफ मेस फायरिंग की घटना के बाद BSF अधिकारी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना में मरने वाले जवानों में हेड कॉन्स्टेबल डीएस तोरसाकार, हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर कुमार, कॉन्स्टेबल रतन चांद भी शामिल हैं।