Breaking News

देहरादून में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

आज शाम अचानक भाजपा की काेर ग्रुप की बैठक बुलाने के बाद से सत्ता के गलियारों में हलचल मई गई। वहीं उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बैठक के लिए बीजापुर गेस्ट हाउस में मौजूद रहे।


विधान सभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे देहरादून पहुंचे

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधान सभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे देहरादून पहुंचे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह साथ में बीजापुर गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहीं सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 12 मार्च से लेकर 14 मार्च तक पार्टी की गतिविधियों को लेकर बैठक बुलाई गई है। उन्होंने किसी बदलाव से इनकार किया है। देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी भाजपा की काेर ग्रुप की बैठक

यह बैठक देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई। जिसके लिए संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, भाजपा के सांसद नरेश बंसल, अजय भट्ट, रानी राज्यलक्ष्मी शाह के अलावा केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन कुमार, संगठन के महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, देहरादून मेयर सुनीय उनियाल गामा भी बीजापुर गेस्ट हाउस में मौजूद रहे। विधायक मीना गंगोला, चंद्रा पंत, खजान दास, नवीन दुमका, महेश नेगी भी मौजदू रहे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल

देहरादून में होने वाली भाजपा की इस कोर ग्रुप की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल रहे। बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया गया।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पहुंचे। इस दौरान वहां गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।