बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष एवं राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar) की जोड़ी से बिहार के विकास को नई दिशा मिल रही है और आज किसी भी क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है। दरभंगा के लहेरियासराय के कर्पूरी ग्राउंड मेडिकल मैदान में रविवार को आयोजित भव्य और विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.जायसवाल ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की पहचान है।
“NDA को जनता पसंद कर रही”
दिलीप जायसवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता भी अब बिहार की राह पर चलते हुए डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगाई है। डॉ.जायसवाल ने एनडीए गठबंधन को सच्चाई और विकास का गठबंधन बताते हुए कहा कि इस गठबंधन के सामने कई गठबंधन आए लेकिन स्वार्थ और सत्ता के कारण वे टिक नहीं पाए जबकि एनडीए को जनता पसंद कर रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत होगी-उमेश सिंह कुशवाहा
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारे पास न केवल कुशल नेतृत्व है बल्कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है जिनके पास जोश भी है, जुनून भी है और उत्साह भी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज एनडीए पूरी ताकत से एकजुट है।