Breaking News

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी AAP में हुए शामिल, सीएम मान ने पार्टी में किया स्वागत

लोकसभा चुनावों के बीच पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। संगरूर के धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गोल्डी का पार्टी में स्वागत किया। गोल्डी ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। वह संगरूर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज थे। कांग्रेस ने यहां विधायक सुखपाल खैहरा को उम्मीदवार बनाया है। बता दें इससे पहले दलवीर गोल्डी सीएम मान के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं।

Former MLA Dalveer Goldy joins AAP : कांग्रेस से इस्तीफा देने का बाद पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी ने सोशल मीडिया पर लिखा- “सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे सम्बंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं।