Breaking News

अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल विपश्यना मेडिटेशन सेंटर भी ध्यान साधना के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से भी मुलाकात की थी और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज से फिर से प्रदेश में सक्रिय होंगे। वह लुधियाना में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले केजरीवाल विपश्यना मेडिटेशन सेंटर भी ध्यान साधना के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से भी मुलाकात की थी और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।