Breaking News

Akasa Air की फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अकासा एयर की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार ये जानकारी सामने आने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट QP 1719 को अलर्ट कर दिया गया और विमान को अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार विमान में 186 यात्री, 1 बच्चा और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन कर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करवाया। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर डॉग स्क्वायड द्वारा विमान के साथ यात्रियों के समान की जांच की जा रही है।

बता दें कि टॉयलेट में एक पेपर पर बम की धमकी मिली थी। जिसके बाद निर्धारित सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।