Breaking News

50 विधायक दिल्ली पहुंचे, सीएम भूपेश बघेल भी हो रहे रवाना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल तेज है। छत्तीसगढ़ के 35 से ज्यादा विधायकों ने दिल्ली कूच किया है। चर्चा है कि शुक्रवार दोपहर तक 50 से ज्यादा कांग्रेसी विधायक दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसी को लेकर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने ट्वीट किया है। जहां उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधायकों को दिल्ली नहीं बुलाया गया है। ये सब जानकारियां पूरी तरह से भ्रामक है। इसके बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार है।

कांग्रेस की छग सरकार पूरी दृढ़ता के विधानसभा चुनाव के जन घोषणा पत्र के अपने वायदों को पूरा करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ की जनता से सुशासन और जन सरोकारों वाली सरकार देने का वायदा किया था। कांग्रेस की प्राथमिकता उन वायदों को पूरा करने की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने समाचार माध्यमो में चल रही उन खबरों का खंडन किया है।कि कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों को दिल्ली बुलाया है। वे स्वयं भी विधायक है उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने भी ट्यूट के माध्यम से यह जानकारी दी है। राज्य के विधायकों को दिल्ली बुलाने की बाते गलत है।