Breaking News

पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, 8 लोगो की गई जान

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूमि विवाद को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रांत के लोअर कुर्रम कबायली जिले में दो गुटों के बीच यह गोलीबारी हुई। दोनों समूहों के बीच बातचीत के बाद गोलीबारी बंद हो गई। बता दें कि क्षेत्र में इस तरह की वारदातें आम हैं।