Breaking News

आज दोपहर 3 बजे पृथ्वी से टकरा सकती है तबाही! नजदीक से गुजरेगा बहुत बड़ा उल्कापिंड

ज्यादातर लोग पृथ्वी के बनने की प्रक्रिया का कयास लगते हैं मगर किसी को नहीं पता की पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ था? करोड़ों सालों में पृथ्वी पर कई तरह के परिवर्तन हुए हैं। इन परिवर्तनों के कारण कई प्रकार के जीव-जंतु भी पृथ्वी से विलुप्त हो चुके हैं। जैसे पृथ्वी से डायनासोर (How Dianosour Extinct) के खत्म हो चुके हैं। माना जाता है कि पृथ्वी से बहुत बड़ा उल्कापिंड (Asteroid Hit Earth) टकराया था जिसके बाद डायनासोर का खात्मा हो गया था। अब तक कई बार पृथ्वी से उल्कापिंड टकराने की ख़बरें आ चुकी है।

कोरोना संकट (CoronaVirus) में ऐसे कई उल्कापिंड पृथ्वी के समीप से गुजर चुके हैं जिनके कारण तबाही मच सकती थी। इन उल्कापिंडों के कारण लोगों में खौफ का माहौल हो जाता है। अब नासा ने बताया है कि 21 अगस्त यानी आज पृथ्वी के बहुत ही पास से विशालकाय उल्कापिंड टकरा सकता है। ये उल्कापिंड दुबई के बुर्ज खलीफा (Asteroid Bigger Than Burj Khalifa) से भी बहुत बड़ा है। ये शनिवार को पृथ्वी के बहुत ही पास से गुजरेगा। यदि गलती से भी इसने पृथ्वी को छुआ तो भीषण तबाही मच सकती है।

नासा ने दी चेतावनी

नासा के अनुसार, ये उल्कापिंड एक हजार पत्थरों का समूह है। इसे “2016 AJ193” नाम दिया गया है। ये उल्कापिंड पृथ्वी की ओर 58 हजार 538 mph की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। नासा लगातार इसपर नजर रख रही है। जिस स्पीड से ये बढ़ रहा है, उस हिसाब से उल्कापिंड पृथ्वी से आज यानी 21 अगस्त को पृथ्वी से टकरा सकता है। साइंटिस्ट्स के अनुसार शनिवार को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट में ये पृथ्वी से टकरा सकता है।

एफिल टावर से भी बड़ा है यह उल्कापिंड

नासा के अनुसार ये पत्थर एफिल टावर से भी बहुत बड़ा है। इसके सामने दुबई का बुर्ज खलीफा भी छोटा पड़ जाएगा। इसके अलावा एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से तीन गुना अधिक है इसका माप। इस पत्थर पर वैज्ञानिकों की नजर जनवरी 2016 से थी। इसने पृथ्वी की ओर सी समय से रुख कर लिया था। अब ये धरती के करीब आकर इसके पास से गुजरने वाला है। सइंटिस्ट्स के अनुसार यदि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से पत्थर पर असर हुआ तो ये धरती से टकरा सकता है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो पत्थर पृथ्वी के बगल से निकल जाएगा।