Breaking News

अब इस अभिनेत्री को तालिबान ने दिया धमकी, ‘डियर गर्ल चिंता मत करो, प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो

तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद दुनिया में तेजी असुरक्षा का भाव बढ़ा है। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के साथ ही लोग काफी सहमें हुए हैं। देश छोड़ने के लिए अफगानिस्तान के लोग आमादा हैं। अफगानिस्तान में तालिबान का शासन लागू होने से दुनियाभर के लोगों में दहशत का माहौल है।

अफगानिस्तान के लोगों को बेसहारा होते देखकर अफगानी मूल की एक हॉलीवुड अजीता घानीजादा लगातार मासूम लोगों के लिए आवाज उठा रही हैं। वह तालिबान की काली करतूतों को दुनिया के सामने ला रही हैं। अभिनेत्री लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नए अफगानिस्तान में तालिबान का चेहरा दुनिया को दिखा रही हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी सवाल किये। तालिबान अपना विरोध देख अभिनेत्री को धमकी दिया है।

Ajita ghanijada

अजीता ने इस बात का खुलासा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। तालिबान की धमकियों से बेखौफ और बेबाक एक्ट्रेस ने एक बार फिर तालिबान के झूठे नकाब और झूठी ताकत के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में कई सारे पुराने वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि हर मिनट में चीजें बदल रही हैं। मुझे तालिबान से मैसेज मिल रहे हैं। ‘डियर गर्ल चिंता मत करो, प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो।

उन्होंने आगे लिखा कि सब कुछ बहुत अनिश्चित लगता है लेकिन हम अपने कल्चर का सम्मान करेंगे जो हमेशा से रहा है। शायद एक दिन ये झंडा फिर से लहराएगा। ज्ञात हो कि अजीता 41 साल की अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उनके पिता तेहरान की यूएस एम्बेसी में काम करते थे, जहां से उन्हें यूएस जाने का मौका मिला था।