Breaking News

बारात आते ही दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ये काम, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

आज कल सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दूल्हा दुल्हन के हंसी मजाक के वीडियो भी होते हैं। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन लोगों का प्वाइंट ऑफ अट्रैक्शन होते है। शादी में आए मेहमान दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए भीड़ लगा लेते हैं। वहीं दूल्हा-दुल्हन अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन अपने दरवाजे पर खड़े होकर बारात आने का बेसब्री से इंतजार कर रही होती है। जैसे ही बारात आती है तो दुल्हन अपने दूल्हे को खोजने लगती है। खास बात ये है वह दूल्हे को बुलाकर बॉलीवुड गाने पर नाचना शुरू कर देती है।

दूल्हे को ढूंढने लगी दुल्हन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वेन्यू के बाहर दुल्हन अपने रिश्तेदार और सहेलियों के साथ खड़ी होती है। दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही होती है। दूल्हा जैसे ही दिखता है तो वह उसे अपने पास बुलाने लगती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन एक साथ बॉलीवुड फिल्म ‘खलनायक’ का फेमस गाना ‘पालकी पर होकर सवार चली मैं…’ पर डांस करने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

16 लाख से अधिक बार देखा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर आस-पास खड़े लोग भी मस्ती में झूमने लग गए। फेसबुक (Facebook) पर रुचि प्रजापति मलानिया द्वारा यह यह वीडियो अपलोड किया गया है। अब तक इस वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया। केवल यही नहीं, इस वीडियो (Viral Video) को 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो (Facbook Video) में कई यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया।