Saturday , September 28 2024
Breaking News

सड़क किनारे आम बेच रही लड़की से इस शख्स ने इतने लाख रुपए में खरीदें 12 आम, जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया(social media) पर इन दिनों एक खबर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें एक शख्स को आम बेच रही लड़की सी आम खरीदते हुए देखा जा रहा है। आप सोच रहे होंगे इसमें खास बात क्या है। दरहसल,वह युवक उस लड़की से कुछ आम लाखों रुपए में खरीद लेता है। सोशल मीडिया पर ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

दरहसल, एक लड़की सड़क किनारे आम बेच रही होती है तभी अमेय (Ameya) नाम के एक शख्स उसको देखक काफी हैरान हो जाता है। जिसके बाद वह उस लड़की से 12 आम 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदे लेता है। यानी उसने हर एक आम के लिए 10 हजार रुपए दिये।

दरहसल, झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली 11 साल की तुलसी कुमारी(Tulsi kumari) नाम की एक लड़की ऑनलाइन क्लास करने के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहती थी। जिसके लिए वह सड़क के किनारे आम बेचती है। जिसके बाद अमेय (Ameya) नाम के एक शख्स उसको देखकर काफी हैरान रह जाता है, जिसके बाद वह उससे 12 आम 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदे लेता है। अमेय ने पैसे लड़की के पिता श्रीमल कुमार के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

सड़क किनारे आम बेच रही थी लड़की

बता दें कि अमेय, वैल्यूएबल एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Valuable Edutainment Private Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उन्हें तुलसी के संघर्षों के बारे में स्थानीय मीडिया द्वारा जानकारी मिली. मीडिया से बातचीत में लड़की ने अपने परिवार की वित्तीय समस्याओं के बारे में बताया था. ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के लिए स्मार्टफोन होना जरूरी था, जिसकी वजह से वह पढ़ाई छोड़कर सड़क किनारे आम बेच रही थी।

तुलसी पांचवीं कक्षा में है और एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है. कोरोनोवायरस महामारी के दौरान उसका स्कूल बंद हो गया. जिसके लिए उसे ऑनलाइन क्लास करने के लिए स्मार्ट फोन की जरुरत थी।