Breaking News

स्पेसएक्स की सफल लैंडिंग के बाद लगी आग, एलन मस्क की मंजिलों को लगा जोर को झटका

अनुसंधान की दुनिया हमेशा नये रास्ते बनाती है लेकिन कभी-कभी असफलता भी हाथ लगती है। एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। स्पेसएक्स का रॉकेट अपने मंजिल के बेहद करीब पहुंचकर जल गया। स्पेसएक्स के जलने से राकेट पूरी तरह खाक हो गया। स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कोर्पोरेशन का नया और सबसे बड़ा रॉकेट अपनी तीसरी टेस्ट फ्लाइट में पहली बार सफलतापूर्वक लैंड हो गया था। लैंड होने के कुछ ही देर बाद विस्फोट में तब्दील हो गया। लैंडिग के कुछ देर बाद विस्फोट हो जाना अनुसंधान के लिए धक्का लगा है। बुधवार को अमेरिका के टेक्सास में स्थित स्पेसएक्स की बोला चिका स्थित कंपनी से स्टारशिप एसएन10 स्पेसक्राफ्ट को शाम 5.15 बजे लॉन्च किया था। लाॅचिंग का एक वीडियो भी स्पेसएक्स ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। रॉकेट ने लैंड पैड को छूने से पहले 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी थी। लैंडिंग के कुछ ही पल बाद रॉकेट में विस्फोट हो गया। राॅकेट आग की लपटों से घिर गया और आग का गोला बन गाया। आग लगने से पहले तक रॉकेट अपने तीन प्रयासों में पहली सफल लैंडिंग के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करता दिखाई दिया।

इस रॉकेट की सफलतापूर्व लैंडिंग स्पेस ट्रेवल की दिशा में बड़ा कदम साबित होता। इसकी सफलता स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की योजना अंजाम को पहुंचती। वह 2023 तक 12 लोगों को चांद पर भेजेने की तैयारी में थे। साथ ही इसमें नासा के अंतरिक्षयात्रियों को चांद की सतह तक पहुंचाना और फिर मंगल पर भेजना भी शामिल है। ज्ञात हो कि कंपनी अभी भी अपनी पहली कक्षीय उड़ान के लिए स्टारशिप तैयार करने का काम कर रही है, जो इस साल के अंत में पूरा हो सकता है।

इस लैंडिंग से पहले मंगलवार को एलन मस्क एक वीडियो में कहा था कि मुझे पूरा यकीन है कि हम 2023 से पहले ही कई बार स्टारशिप के साथ ऑर्बिट तक पहुंचेंगे। 2023 तक वहां इंसानों को पहुंचाना सुरक्षित होगा। इस वीडियो को जापानी उद्दमी युसाकू माएजावा ने शेयर किया था। जिन्होंने आठ लोगों को इस फन ट्रिप के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि इससे पहले स्टारशिप रॉकेट पिछले साल 9 दिसंबर को ठीक इसी तरह के धमाके का शिकार हुआ था। उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।