Breaking News

नित्य योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक शांति मिलती है : पंडित विकास उपाध्याय

रिपोर्ट : गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल, उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)।

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में योग आसान प्राणायाम आदि कराये गये। इस अवसर पर पंडित विकास उपाध्याय ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है।

बिना योग के जीवन का कोई महत्व नहीं है। प्रतिदिन योग करना अति आवश्यक है। नित्य योग करने से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वही मानसिक शांति मिलती है तथा मस्तिष्क का विकास होता है। इस अवसर पर पंडित विकास कुमार उपाध्याय, पंडित लाल चंद शर्मा, प्रमोद कश्यप, हंसु उपाध्याय, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।