Breaking News

बारिश का कहर: गोहाना अनाज मंडी में खुले में पड़ा एक लाख क्विंटल गेहूं भीगा, किसानों को भारी नुकसान

गोहाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। बरसात से नई अनाज मंडी परिसर और खरीद केंद्रों में खुले में पड़ा करीब एक लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। इससे दाने में नमी की मात्रा बढ़ गई। नमी बढ़ने से मंडी में फसल की खरीद का कार्य प्रभावित हो गया। नई अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी हुई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मंडी में प्रतिदिन करीब एक लाख क्विंटल तक गेहूं की आवक हो रही है। मंडी परिसर में करीब तीन लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा हुआ है। शुक्रवार शाम को अचानक तेज धुल भरी आंधी शुरू हो गई। धुल से शहर की सड़कों पर दृश्यत कम हो गई। कुछ देर बाद बरसात भी शुरू हो गई। बरसात से उड़ रही धुल साफ हो गई।

PunjabKesari

बूंदाबांदी से अनाज मंडी में किसानों की खुले में पड़ी फसल भीग गई। बूंदाबांदी शुरू होने पर आढ़तियों ने फसल ढंकने की उचित व्यवस्था नहीं करवाई। व्यवस्थाओं के अभाव में मंडी परिसर में पड़ी संपूर्ण फसल को नहीं ढका गया। क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक बरसात होती रही। इस दौरान खुले में पड़ी फसल भीगने से उसमें नमी की मात्रा बढ़ गई। अगर आने वाले एक दो दिन और ऐसे ही रहते है तो किसानों की फसलों को काफ़ी नुकसान होगा।