Breaking News

ड्यूटी से घर लौट रहे ASI के साथ हुआ ऐसा कि चली गई जान, मातम में बदली त्योहार की खुशी

 होली का त्योहार कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया। शुक्रवार को ड्यूटी से घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एएसआई को तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिसकर्मी सुभाष घायल हो गया। राहगीरों ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार एएसआई सुभाष रोहतक पोस्टिड था। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म कर अपने घर मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। जब सुभाष फरमाना के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि अगर पुलिस की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो एएसआई सुभाष की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।