Breaking News

शेन वॉर्न ने मसाज के लिए बुक की थी चार महिलायें, CCTV में दिखी ऐसी तस्वीरें

ऑस्ट्रेलियाई महानतम लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें दावा किया गया कि उनकी मौत स्वाभाविक है। इस बीच अब अलग-अलग चीजें सामने आ रही हैं। शेन वॉर्न थाईलैंड के जिस रिजॉर्ट में रुके हुए थे, वहां की सीसीटीवी फुटेज कुछ तस्वीरें मिली हैं। शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए चार थाई महिलाएं तब रिजॉर्ट में आई थीं। तब तक शेन वॉर्न के निधन की बात सामने आ गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला को शेन वॉर्न को फुटमसाज देने के लिए जाना था लेकिन जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तब किसी ने दरवाजा नहीं खोला था। शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च को थाईलैंड के सामुजान विला में हुआ था। शेन वाॅर्न इस विला में अपने दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने के लिए आए हुए थे। थाईलैंड पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि चार महिलाएं वहां से निकल रही हैं। यह सीसीटीवी फुटेज शेन वॉर्न के शव मिलने से चंद मिनट पहले ही हुआ था। इन्हीं चार में से एक महिला के अनुसार उनकी पांच बजे की बुकिंग थी, जिसमें उन्हें मसाज, फुटमसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया गया था।

 

शेन वॉर्न ने नहीं दिया था कोई जवाब

महिला के अनुसार जब वह शेन वॉर्न के कमरे के पास पहुंची तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद महिला ने अपनी बॉस को मैसेज कर बताया कि शेन वॉर्न दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। ज्ञात हो कि कुछ देर बाद ही शेन वॉर्न के निधन की बात सामने आई थी। जब उनका दरवाजा नहीं खिला, तो दोस्तों ने रुम को खोला। शेन वॉर्न को कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया था। शेन वाॅर्न को अचेत अवस्था में देखते ही एम्बुलेंस बुलाई गई। साथियों ने ही शेन वॉर्न को सीपीआर दिया, जब एम्बुलेंस आई तब अस्पताल की ओर गए। महिलाओं के मुताबिक उन्हें शेन वॉर्न और उनके दोस्तों के ग्रुप को मसाज देने के लिए बुक किया गया था लेकिन वॉर्न अपने कमरे से बाहर ही नहीं आए थे।

महिलाओं ने ही आखिरी बार देखा था जिंदा

डेलीमेल के मुताबिक रिजॉर्ट की सीसीटीवी फुटेज जो सामने आई हैं जो वह दोपहर 2 बजे के आसपास की हैं। मसाज करने पहुंची चार महिलाओं में से दो महिलाएं शेन वॉर्न के कमरे में भी गई थीं। पुलिस का मानना है कि यही दो महिलाएं हैं, जिन्होंने शेन वॉर्न को आखिरी बार जिंदा देखा था। शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाईलैंड पुलिस ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक शेन वॉर्न का निधन शाम करीब 5.15 बजे हुआ था। शेन वॉर्न की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी इस बात का इशारा करती है कि उनकी मौत हार्टअटैक से ही हुई थी और यह स्वाभाविक मौत है।

थाईलैंड पुलिस के चीफ ने सीसीटीवी फुटेज आने के बाद कहा है कि शेन वॉर्न ने महिलाओं को मसाज के लिए बुलाया था लेकिन इसका उनकी मौत से कुछ भी लेना-देना नहीं है। पुलिस ने इससे पहले बयान में कहा था कि शेन वॉर्न के कमरे से खून के धब्बे भी मिले थे जो कि सीपीआर देने की वजह से आए हुए थे।
ज्ञात हो कि 52 साल के शेन वॉर्न अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड में गए हुए थे। छुट्टियों के दूसरे दिन ही शेन वॉर्न के निधन की खबर सामने आ गई थी, जिसके बाद से ही खेल जगत् शोक में था।