Breaking News

9.6712 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 19.238 लाख रूपए पेनाल्टी वसूली गई : जिलाधिकारी अखिलेश सिंह

रिर्पोट :-गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता,सहारनपुर मंडल। 
सहारनपुर (दैनिक संवाद ब्यूरो)। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के 247 वार्डों में खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण अभियान के अन्तर्गत 9.6712 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर जुर्माने के रूप में 19.238 लाख रूपए वसूले गये। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम सहारनपुर के द्वारा 6.466 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर पेनाल्टी के रूप में 9.474 लाख रूपए वसूले गये।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद देवबन्द के द्वारा 1.96 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर 1.7135 लाख रूपए, नगर पालिका परिषद नकुड़ के द्वारा .0888 टन से  91 हजार रूपए वसूले गये। नगर पालिका परिषद, सरसावा के द्वारा .138 टन से 86 हजार 500 रूपए वसूले गये, नगर पालिका परिषद, गंगोह के द्वारा .1418 टन से  78 हजार रूपए की पेनाल्टी वसूली गयी। उन्होंने बताया कि नगर पंयायत, नानौता में .1107 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 97 हजार 900 रूपए पेनाल्टी के रूप में वसूले गये, नगर पंचायत, रामपुर मनिहारान में .301 टन से 1.47500 रूपए, नगर पंचायत, अम्बेहटा में .0617 टन से 42 हजार 100 रूपए, नगर पंचायत, तीतरो में .0732 टन से 72 हजार रूपए, नगर पंचायत, सुल्तानपुर चिलकाना में .145 टन से 88 हजार 500 रूपए, तथा नगर पंचायत, बेहट में .185 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1.01550 लाख रूपए वसूले गए है। उन्होंने बताया कि जनपद में 9.6712 टन जब्त की गयी प्रतिबंधित प्लास्टिक में से 7.6495 टन का निस्तारण किया गया है।