Breaking News

69 साल के प्रेमी के बच्चे की मां बनना चाहती है 27 साल की यह प्रेमिका, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी

प्यार में उम्र और जन्म के बंधन की कोई सीमा नहीं होती है। एक प्रेमी जोड़े ने उम्र की सीमा को छोड़ अपने रिश्ते को शानदार अंजाम दिया है। इस महिला अपने से 42 साल बड़े पुरुष के प्यार में दीवानी हो गयी है। महिला अपने प्रेमी को इतना चाहती है कि उससे शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हैै। इस रिश्ते और प्यार को देख कर सोशल मीडिया पर चाहने वाले हैरानी जता रहे हैं।

अमेरिका में रहने वाली 26 साल की Cassandra Kremer अपने से 42 साल बड़े Johnny Warpinski(69) के प्यार में दीवानी हो गयी है। Cassandra Kremer शहर में रहती हैं। वह वहां पर एक कैफे में वेटर का काम करती थीं। करीब 7 साल पहले वहां पर Johnny Warpinski पहुंचे। देखते ही कुछ अपनापन दिखने लगा। जिस दिन वह कैफे में आये, इत्तेफाक से उस समय वहां पर एक म्यूजिक कंसर्ट हो रहा था। उस कंसर्ट में Cassandra और Johnny ने जोड़ी बनाकर कार्यक्रम में नृत्य करते हुए गाना गाया। उसी दौरान की सुरीली आवाज ने Johnny के दिल को मोह लिया।

Cassandra- Johnny 1

ऐसे किया प्यार का इजहार
कंसर्ट के बाद जब Johnny कैफे से बाहर निकलने लगे तो Cassandra Kremer दौड़कर उनके पास पहुंची और बढ़िया गाने के लिए मुबारकबाद दी। Johnny ने उनसे कहा कि वह उन्हें प्यार करने लगी है। इस पर मुस्करा दिए और शुक्रिया कह कर बाहर निकल गये। इसके बाद वे 2 महीने तक वापस नहीं आये। इस दौरान Cassandra Kremer दिन-रात उनके बारे में ही सोचती रही। उधर Cassandra Kremer के प्यार का असर Johnny पर भी हो चुका था। वह अपने इस नये प्यार को लेकर ख्वाब देखने लगे। वे अपनी एक महिला मनोचिकित्सक दोस्त से मिले और उन्हें पूरी बात बताई। महिला दोस्त ने कहा कि उन्हें दोबारा से उस कैफे में जाना चाहिए। वहीं जाने से उनकी मानसिक परेशानी दूर होगी।

महिला दोस्त की बात मानकर Johnny फिर उसी कैफे में पहुंचे। जहां उनकी Cassandra Kremerसे मुलाकात हुई। इसके बाद वे दोनों का प्यार आगे बढ़ने लगा। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने इस साल सगाई कर ली है। Johnny के पहले से ही दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटे की उम्र 33 साल और दूसरी बेटी की 30 साल है। यानी Johnny के दोनों बच्चे भी उनकी होने वाली नई बीवी से उम्र में बड़े हैं। दोनों बच्चों ने शुरू में पिता की नई पार्टनर के बारे में आशंका जताई और उनके इस प्यार के बारे में जानने की कोशिश की। बाद में जब उन्होंने दोनों को खुश देखा तो वे भी उनकी शादी के लिए राजी हो गये।

Cassandra और Johnny अगले साल शादी करने जा रहे हैं। Cassandra का मन Johnny के बच्चे को जन्म देने का है। वह कहती है किJohnny की 69 साल की उम्र को देखते हुए ऐसा करना मुश्किल तो होगा लेकिन वह किसी भी तरीके से इस चाहत को पूरा जरूर करेगी। Cassandraकी मम्मी की उम्र 56 और पिता की 59 साल है जबकि Johnny की उम्र उनसे भी 10 साल ज्यादा है। फिर भी बेटी की खुशी को देखते हुए उन्हें भी इस अनोखे रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और दोनों को रिश्ता आगे बढ़ाना है।