Breaking News

50 पैसे का ये सिक्का एक झटके में आपको बना सकता है लखपति, जानिए कैसे

बहुत पहले से भारत में अलग-अलग तरह के कॉइन्स और नोट (Coins & Notes) का प्रयोग होता रहता है। वक्त-वक्त पर सिक्के और नोट का आकार और डिजाइन परिवर्तित कर दिया जाता रहा है। हाल ही का नोटबंदी (Demonetisation) का मामला लोगों के सामने 2016 में आया था जब अचानक 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे। पहले भी कई नोट और सिक्के बंद हो चुके हैं। इन सिक्कों में चवन्नी और अठन्नी भी शामिल हैं।

चवन्नी को 2011 में चलन से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद आने वाले वर्षों में लोग अठन्नी यानी 50 पैसे का सिक्का लेना बंद कर कर दिए थे। यहां तक कि सरकार द्वारा इनका उपयोग बंद होने से पहले ही लोग इसका प्रयोग करना बंद कर चुके थे। लोगों का मानना था कि महंगाई के दौर में 50 पैसे का सिक्का किसी काम का नहीं था। धीरे-धीरे ये चलन से बाहर हो गया। मगर अब ये सिक्का ही आपको लखपति बना सकता है।

इतने लाख में हो रही है बिक्री

सेकंड हैंड चीजों के सेल के लिए विख्यात साइट olx पर 50 पैसे का स्टील का सिक्का एक लाख में मिल रहा है। इस सिक्के में एक ख़ास बात है कि ये सिक्का साल 2011 में बना हुआ है। उस समय चवन्नी पर रोक लगा दी गई थी। इस सिक्के को ऑनलाइन एक लाख में बेचा जा सकता है। ऐसे में यदि आपके पास भी इस प्रकार का 50 पैसे का सिक्का है तो इसे बेचकर आप भी लखपति बन सकते हैं।

ऐसे बेचें ऑनलाइन

यदि आपके पास भी 50 पैसे का ऐसा कोई सिक्का है तो घर बैठे ही आप इसे बेच सकते हैं। olx जैसी साइट आपको सेलर बनने का ऑप्शन देती है। आपको इस पर सेलर के तौर पर पंजीकरण करना होगा। आप इस पर अपने पास मौजूद सिक्के की फोटो अपलोड कीजिये और इसे सेल पर लगा दीजिये। ऐसे कई लोग हैं जो पुराने सिक्कों को एकत्रित करने के शौक़ीन हैं। यदि किसी की नजर आपके ऐड पर गई और वो इसे खरीदना चाहता है, तो वो आपसे कांटेक्ट करेगा। ऑनलाइन पेमेंट के बाद आप सिक्का उसे उसके पटे पर कूरियर कर दीजिये। इससे आप एक झटके में बेकार पड़े सिक्कों से लखपति बन जाएंगे।