Breaking News

2023 तक राहु की इन राशि वालों पर रहेगी कृपा दृष्टि, करियर में मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिष शास्त्र में राहु राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। छाया ग्रह राहु गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राहु राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को हो चुका है। राहु ने मंगल ग्रह की राशि मेष में गोचर किया है। राहु ग्रह को विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक माना जाता है। राहु राशि परिवर्तन का प्रभाव कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। जानें राहु राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव किन 3 राशियों पर देखने को मिलेगा।

मेष- राहु गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। गोचर काल में आपको धन लाभ के योग बनेंगे। राहु का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में हुआ है। जिसे इनकम व लाभ का भाव कहा जाता है। राहु गोचर की अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सफलता हासिल होगी। करियर में तरक्की मिल सकती है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए राहु गोचर लाभकारी रहेगा। राहु का गोचर आपकी राशि के दशम भाव में हुआ है। जिसे कर्मक्षेत्र या नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों का इंक्रीमेंट हो सकता है। कारोबारियों को आशातीत सफलता मिलेगी। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो, यह समय उत्तम है।

मीन– राहु गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में हुआ है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। करियर में सफलता के योग बनेंगे। राहु गोचर के प्रभाव से आपको नई योजनाओं में सफलता हासिल होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी व गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है। इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे।