Breaking News

छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है एवं विद्यार्थी परिषद विद्यार्थी जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण अंग है : आदित्य हून

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल, उप्र:।।
 
सहारनपुर/बेहट(दैनिक संवाद न्यूज)। सहारनपुर जनपद के  उत्तम पैलेस बेहट में चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग का आज समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य हून ने संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ाने का आहवान किया। मुख्य अतिथि आदित्य हून ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि अभाविप का जिले का अभ्यास वर्ग वर्ष में एक बार होता है एवं चार से पांच सत्रों में चलाया जाता है। अभ्यास वर्ग में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होती है एवं परिषद के विस्तार के बारे में बताया जाता है।
उन्होंने बताया कि संगठन की पद्धति कैसे संगठन का विस्तार करे, संगठन की रीति-नीति और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए किस प्रकार हमें आगामी योजनाएं एवं कार्यक्रम बनाने है। उन्होंने बताया कि  छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है एवं विद्यार्थी परिषद विद्यार्थी जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिला संयोजक सूरज राणा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद, परिवार के रूप में कार्य करता है, परिषद ही परिवार है इस संकल्प को लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई जिसमें शुभम पवार को रामपुर मनिहरान का तहसील संयोजक व जिला कार्यालय मंत्री और अमन आर्य को नगर मंत्री गंगोह बनाया गया। संचालन योगी राज सैनी ने किया। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष दिनकर मालिक, विस्तारक सागर शर्मा, जिला प्रमुख विनीत कुमार, जिला संयोजक सूरज राणाल, प्रांत सह मंत्री वंदन,  नगर अध्यक्ष अश्वनी सैनी, नगर  उपाध्यक्ष मंजू सैनी, संदीप, पंकज, रजत आदि मौजूद रहे।