Breaking News

सोने की कीमत में इजाफा, चांदी टूटने के बाद भी 65000 के ऊपर, जानें आज का ताजा भाव

अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों सोने-चांदी का ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई तो दूसरी ओर चांदी के दाम कम हो गए। सोने की कीमत में आज 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 48,474 रुपये पर पहुंच गई है। इसके विपरीत चांदी की कीमत आज 0.33 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के बाद भी चांदी का भाव 65 हजार के पार चल रहा है। शुक्रवार को यह 65,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है।

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।