Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर कंगना रनौत ने किया खुलासा, कहा-‘काश मैंने तुम्हारा…

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग सात महीने हो रहे हैं लेकिन फिर भी आज भी सुशांत को उनके फैंस भूल नहीं पाए हैं। साथ ही आज सुशांत से जुड़ा हर कोई शख्स उन्हें याद कर रहा है। आज अगर सुशांत इस दुनिया में होते तो वो आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। मगर इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके फैंस, दोस्त और फैमिली मेंबर्स इस दिन को #SushantDay के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सुशांत को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना उनके समर्थन में आगे आई थीं। इस दौरान कंगना ने सुशांत को मूवी माफिया का शिकार बताया था। तो वहीं अब सुशांत के बर्थडे के मौके पर कंगना को पछतावा हो रहा है कि उन्होंने सुशांत के रहते हुए उनका साथ क्यों नहीं दिया। इस बात का खुलासा कंगना ने ट्वीट के जरिए से किया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्वीट इस बात का खुलासा किया है। इस ट्वीट में कंगना ने सुशांत की कुछ फोटोज भी शेयर कीं साथ ही लिखा, ‘प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने आपको तंग किया और आपको परेशान किया, सोशल मीडिया पर कई बार आपने मदद की गुहार लगाई और मुझे आपके साथ नहीं रहने का अफसोस है। काश मैंने ये नहीं माना होता कि आप माफिया की यातनाएं अकेले झेल सकने के लिए मजबूत थे। काश… हैप्पी बर्थडे डियर वन  #SushantDay’

कंगना ने लागातार कई ट्वीट किए। अपने ट्वीट माध्यम से उन्होंने मूवी माफिया पर भी हमला बोला है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुशांत के जन्मदिन को जिंदगी और जिंदादिली से मनाने के लिए भी लोगों से अपील की। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत के निधन के बाद लगातार सुशांत का कर रही हैं। साथ ही वो सुशांत की फैमिली के साथ लगातार कड़ी नजर आती हैं।

ज्ञात हो कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत की गुत्थी लगभग 7 महीने हो जाने के बाद भी सुलझ नहीं पाई है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सुशांत के परिवार ने मामले में आरोपी सुशांत की प्रेमिका और उनके परिवार को माना था। लेकिन ये बात अभी तक साबित नहीं हो पाई है।