Breaking News

सीएम योगी ने देर रात तक वाराणसी के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात तक स्थलीय कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पूअर तथा सारंग नाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास परियोजना के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को मानक के अनुरूप समय से कार्य पूर्ण कराए जाने की सख्त हिदायत। मुख्यमंत्री ने सारंग नाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का भी औचक निरीक्षण किया। राहत शिविर में रह रहे लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को सामग्री उपलब्ध कराई तथा बच्चों को टॉफ़ी/चॉकलेट भी दिया। योगी ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी जाना।