Breaking News

साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब करोगे तो छह पीढ़ियां भरेंगी : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर चुनावी समीकरण को सही करने के लिए आज भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और सब की पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मादी की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 के बाद पीएम मोदी द्वारा किए गए सभी कार्य आप सबके सामने हैं। सीएम योगी ने पिछली सरकारों की कमियों को उजागर करते हुए कहा की 2014 से पहले लोगों का नारा सबका साथ, अपना विकास होता था। 2014 में नारा लगा था ‘सबका साथ सबका विकास‘ उससे पहले जिन लोगों ने देश और राज्य में शासन किया था उनका नारा होता था। सबका साथ लेकिन उनके परिवार का विकास। अपने परिवार के विकास के अलावा उन लोगों की समाज और राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ा हुआ था।

अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीबों के पास आवास नहीं हुआ करते थे लेकिन हमारी सरकार ने आज 4200000 आवास बना रही है। साथ ही प्रदेश में बिजली संकट को लेकर सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कोयला संकट है लेकिन हम बिजली देंगे और त्यौहार को फीका नहीं पड़ने देंगे। सीएम योगी ने दिवाली पर सभी से मिट्टी के दीए जलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बाहर के देशों से ना खरीदे, बल्कि अपने प्रदेश की धरती से बनी मूर्ति का उपयोग करें। प्रदेश सरकार ने 25,261 लोगों को मिट्टी के चाक उपलब्ध कराए है।

सबका साथ से यूपी में होता था अपना विकास

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति स्थापना ही हमारा लक्ष्य है। पर्वो और त्यौहार को हमने शांति पूर्वक सम्पन्न किया। सबके सुख और सबके अरोग्य की कामना भाजपा सरकार करती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा सबका साथ सबका विकास। हम सभी के विकास के लिए कार्य करेंगे। जिन्होंने देश और प्रदेश में शासन किया यह नारा भी नहीं लगाते थे। पहले नारा था सबका साथ लेकिन खुद के परिवार का विकास। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधत हुए कहा कि स्वयं के परिवार के अलावा कभी देश और प्रदेश को सोचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दंगो में झोंक दिया गया था। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि समाज का कोई वर्ग कमजोर तो समाज स्वास्थ नहीं हो सकता है। सबको साथ ले कर चलना है।

सामाजिक संपर्क अभियान से योगी ने साधा निशाना

उन्होंने प्रदेश सरका की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार का जो काम है वह हमने किया। पहले बिजली में भी भेदभाव होता था। पहले गरीबों के आवास भी नहीं बनते थे। पहले 75 जिलों के सिर्फ 4 जिलों में बिजली मिलती थी लेकिन अब ऐसा पक्षपात नहीं होता है। आज कोयला की कमी की वजह से 22 रुपए यूनिट हमे मिल रही लेकिन फिर भी हम एक समान बिजली दे रहे हैं। आपके त्योहार फीके न हो इसलिए हम बिजली की व्यवस्था कर रहें। पहले चीन भगवान की मूर्ति बनाने लग गया था। वह हमारे बाजार में दखल करने लगा था। हमने माटी कला बोर्ड का गठन किया था, आज प्रजापति समाज के पास काम है। प्लास्टिक हमारी और धरती मां की बीमारी का कारण है, इससे बचना है।

प्रजापति समाज के जींस में कला है। उन्होंने कहा कि आज चीन से मूर्ति आनी बंद हो गई है। आज घर घर में मूर्ति और दीपक बन रहे हैं। उन्होंने अयोध्या के बारे में कहा कि इस बार हम अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाएंगे। पहले सरकार ने तालाब और पोखरों पर कब्जा करा दिया था।पहले त्यौहार में कर्फ्यू लग जाता था। पिछली सरकारों में दंगाइयों को प्रश्रय देते थे, अब ऐसा नहीं होता है। पहले पर्व और त्योहार अंधेरे में धकेल दिया जाता था अब सभी जिलों को बिजली है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में कोई दंगा नहीं हुआ, दंगाइयों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है। दंगा करोगे तो 6 पीढ़ी भरेंगी।

जातिवादी पार्टी नहीं है बीजेपी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी गरीबों और साधारण लोगों की पार्टी है। यह किसी जाति की पार्टी नहीं अपनी पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जातिवादी पार्टी नहीं है। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले पं दीन दयाल उपाध्याय ने जनसंघ की नींव रखी। उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सोचने वाली सिर्फ बीजेपी ही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के संस्थापक ने ऐसा नहीं सोचा था। गरीब परिवार में जन्म लेने वाला चाय बेचने वाला आज प्रधानमंत्री है। उन्हांेने कानून-व्यवस्था के बारे में कहा कि आज जो गुंडई करेगा जेल के अंदर होगा। सपा के जातिवादी, लुटेरों को वोट देने का फायदा है या बीजेपी को आपको सोचना है। उन्होंने योगी तारीफ की करते हुए कहा कि सीएम योगी जैसा ईमानदार नेता सिर्फ बीजेपी के पास है। जातिवाद की पार्टी नहीं यह सम्मान के लिए बीजेपी है। उन्होंने पारदर्शिता के बारे में कहा कि एक भी नियुक्ति के लिए कोई एक रुपया नहीं ले सका।