Breaking News

सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल, बंगाल में भाजपा को तगड़ा झटका

भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। अर्जुन सिंह पिछले काफी समय से बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। हाल ही में अर्जुन सिंह ने बीजेपी की प्रदेश इकाई पर निशाना साधा था। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है जबकि वह पार्टी में बड़ा पद रखते हैं।