Breaking News

सहारनपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
सहारनपुर/बेहट (दैनिक संवाद न्यूज)। सोमवार को बानूमल पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरवा में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। जिसमें बेहट नगर अभाविप नगर उपाध्यक्ष मंजू सैनी ने अपने विचार रखे। नगर उपाध्यक्ष मंजू सैनी ने बताया कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को पूरा देश बाल दिवस के रूप में मानता है।
जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति बहुत प्रेम था। वे बच्चो को बहुत प्यार करते थे। इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर अभाविप  नगर उपाध्यक्ष मंजू सैनी, अल्पना चौहान ,बाबू रामजी ,करण सिंह, आरती सैनी, पाल सिंह, नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।