Breaking News

सरसों तेल के गिरे भाव, सोयाबीन-पामोलिन के चढ़े, चना कांटा, तुअर, मूंग सस्ता

दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को बेहद सामान्य कारोबार हुआ और सभी खाद्य तेलों के दाम लगभग पूर्वस्तर पर बंद हुए।   वहीं, इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी रही। तिलहन में सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में एक फीसद की गिरावट थी,  जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.5 फीसद की तेजी रही।

सस्ती हुईं दालें

इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना कांटा 50 रुपये, तुअर (अरहर) 100 रुपये और मूंग के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी शनिवार की तुलना में हुई। उड़द की दाल 100 रुपये एवं उड़द मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दिल्ली मंडी में सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:     

  •      सरसों तिलहन – 7,450-7,500 (42 फीसद कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
  •      मूंगफली – 6,725 – 6,820 रुपये प्रति क्विन्टल।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विन्टल।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 – 2,760 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,350-2,425 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  •      सोयाबीन दाना – 7,750-7,800 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सोयाबीन लूज 7,450-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।इंदौर मंडी का हाल
    तिलहन

    • सरसों (निमाड़ी) 6800 से 7000,
    • नया रायड़ा 6300 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

    तेल 

    • मूंगफली तेल इंदौर 1610 से 1630,
    • सरसों का तेल इन्दौर 1480 से 1500,
    • सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1515 से 1520,
    • सोयाबीन साल्वेंट 1490 से 1500,
    • पाम तेल 1565 से 1570 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

    कपास्या खली

    • कपास्या खली इंदौर 2225,
    • कपास्या खली देवास 2225,
    • कपास्या खली उज्जैन 2225,
    • कपास्या खली खंडवा 2200,
    • कपास्या खली बुरहानपुर 2200 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
    • कपास्या खली अकोला 3325 रुपये प्रति क्विंटल।

     

    दलहन   

    • चना (कांटा) 5050 से 5100
    • मसूर 6750 से 6800
    • तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5500 से 6300, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6300 से 6500, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6600,
    • मूंग 7000 से 7200, मूंग हल्की 6000 से 6600,
    • उड़द 7200 से 7400, उड़द मीडियम 5500 से 6200, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

    दाल

    • तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8400 से 8500,
    • तुअर दाल फूल 8600 से 8800,
    • तुअर दाल (नई) 9100 से 9800,
    • आयातित तुअर दाल 8200 से 8300,
    • चना दाल 6150 से 6650,
    • मसूर दाल 8000 से 8300,
    • मूंग दाल 8900 से 9200,
    • मूंग मोगर 9300 से 9600,
    • उड़द दाल 8500 से 8800,
    • उड़द मोगर 9700 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।
    • चावल
    • बासमती (921) 10000 से 11000,
    • तिबार 8000 से 8500,
    • दुबार 7000 से 7500,
    • मिनी दुबार 6500 से 7000,
    • मोगरा 3500 से 6000,
    • बासमती सैला 6500 से 9000,
    • कालीमूंछ 7000 से 7500
    • राजभोग 6400 से 6500,
    • दूबराज 3500 से 4500,
    • परमल 2500 से 2650,
    • हंसा सैला 2450 से 2650,
    • हंसा सफेद 2350 से 2450,
    • पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।