Breaking News

समाज के खिलाफ इन केंद्रीय मंत्रियों ने प्यार को दी तरजीह, जाति-धर्म से उठकर रचाई शादी

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की तैयारियों में नेता-राजनेता लगे हुए हैं। राज्य की जनता को लुभाने के लिए सभी नेता नए-नए प्रगतियों का लालच दे रहे हैं। चुनावी तैयारियों के लिए सभी पार्टी रैलियां निकाल रही है, लगातार विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रही हैं और बयानबाजी कर रही हैं। लुभावने सपने दिखाकर कौन बिहार विधानसभा का चुनाव जीतेगा, इसके रिजल्ट में तो अभी समय है, लेकिन आज हम आपको हमारे देश के कुछ ऐसे मंत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने धर्म-जाति से ऊपर प्यार को तरजीह दी। धर्म-जाति और पद के भेदभाव को किनारा करके शादी करने का फैसला किया।

शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद भी वह हमेशा मुस्लिम कम्युनिटी के लोगों को समझाते रहते हैं कि केंद्र की तरफ कोई भी फैसला सभी के हित के लिए लिया गया है।shahnawaz wifeशाहनवाज धार्मिक भेदभाव में यकीन नहीं करते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी शादी है। जिस वक्त मुंबई बम ब्लास्ट और बाबरी विध्वंस का मामला चल रहा था, उसी वक्त शाहनावज का दिल हिंदू लड़की रेनू के प्यार में पड़ गए थे। साल 1994 में दोनों ने इस प्यार को शादी का रूप दे दिया। ये शादी कहीं न कहीं धार्मिक खाई को कम करने का इंसपिरेशन देती है।

श्याम रजक (Shyam Rajak)
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता श्याम रजक भी उन नेताओं में शामिल हैं जिनके लिए जातिवाद महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने अपने से ऊंची जाति की पत्रकार अल्का से प्यार कर शादी रचाई। हालांकि, ये प्यार और शादी की कहानी काफी दिलचस्प है। जाति की वजह से दोनों के प्यार के खिलाफ समाज खड़ी थी,rajakलेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और लगातार अपने परिवार को मनाते रहे। सात साल बाद आखिरकार परिवार माना और शादी हो गई। खास बात ये थी कि इनकी शादी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी शिरकत की थी।

सुशील मोदी (Sushil Modi)
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी धर्म को दरकिनार एक क्रिश्चियन लड़की से शादी रचाई। सुशील मोदी ने जेसिस जॉर्ज संग शादी की थी। दोनों की लवस्टोरी भी काफी इंटरेस्टिंग है।sushil modiदोनों की पहली मुलाकात ट्रेन सफर के दौरान हुई थी।

पप्पू यादव (Pappu Yadav)
पप्पू यादव ने भी समाज को एक नया नजरिया देते हुए एक सिख धर्म से शादी करने का फैसला किया।pappu yadavपप्पू यादव ने सिख धर्म से ताल्लुक रखने वाली रंजीता रंजन से शादी की। पप्पू और रंजीता की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।

रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan)
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने अपने जीते हुए लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। रामविलास ने दो शादियां की थी।ramvilas paswanपहली शादी उन्होंने राजकुमारी देवी से की और दूसरी शादी उन्होंने रीना शर्मा से की। रीना शर्मा से रामविलास ने लव मैरिज की थी। रामविलास और रीना से उनका बेटा चिराग पासवान है।

राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy)
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने हिमाचल की नीलम से शादी की थी। नीलम पेशे से एयर होस्टेस थी।rajeevजब राजीव उड़यन मंत्री बने तो नीलम ने जॉब छोड़ दी थी।