Saturday , September 28 2024
Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉन्च किया नया कैंपेन सॉन्ग, तेजी से ट्रेंड हो रहा वीडियो

अगले साल होने वाली यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैम्पेन सांग लॉन्च किया है. सांग का नाम ‘सुख दु:ख में साथ निभाया है, सुख दु:ख में साथ निभाएंगे’ रखा गया है। अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो तेज़ी से ट्रेंड में आ गया।

अखिलेश के इस कैंपेन सॉन्ग में कोरोनाकाल और लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को हुई तकलीफों को शामिल किया है। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पैदल चलने, अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए भटकते मरीजों के परिजनों की तस्वीरों और वीडियो को भी इसमें लिया गया है। अखिलेश की तरफ से इसमें कहा गया है कि चाहे जैसी मुश्किल हो, मिलजुलकर उसे मिटाएंगे। सुख-दुख में साथ निभाया है, सुख-दुख में साथ निभाएंगे।

 

https://twitter.com/i/status/1409130750557962240

 

 

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी की तरफ से एक कैंपेन सॉन्ग जारी किया गया था। इस गाने में अखिलेश यादव को मुरलीधर कृष्ण बताया गया है। इसके बोल हैं- ‘मुरलीधारी कृष्ण बदलकर वेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं।’ इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ‘काम बोलता है’ की थीम पर कैंपेन सॉन्ग लॉन्च की थी।