Breaking News

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

कल 27 अगस्त को शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का समर्पित किया जाता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसी भी मान्यता है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करने से उनकी कृपा व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है और धन-धान्य में किसी भी तरह की कमी नहीं होती है।

ज्योतिषाचार्यों का इस बारे में मानना है कि जिसको भी अपने पर धन-धान्य से परिपूर्ण होने का आशीर्वाद चाहिए, उस व्यक्ति को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना जरूरी करनी चाहिए। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्त शुक्रवार के दिन कई सारे उपाय करते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनसे आप भी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि अपने पर कर सकती हैं।

आइए जानते है वो 5 उपाय…

1. शुक्रवार के दिन माता मां लक्ष्मी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करें. ये काफी शुभ माना जाता है। अगर हो सके हो तो मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखती हैं।

2. ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करना चाहिए। इसी के बाद लक्ष्मीजी के समक्ष नतमस्तक होते हुए ये प्रार्थना करें कि वह आपके घर पर हमेशा विराजमान रहें।इसके बाद वो फूल घर की तिजोरी में रख दें।

3. ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना शुभ रहता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि पाठ करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग भी लगाना चाहिए।

4. शुक्रवार के दिन एक लाल रंग का कपड़ा लेकर इसमें सवा किलो चावल रखें। हमेशा ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ न हो। चावल की पोटली बनाकर हाथ में लें और ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें। अब इस पोटली को तिजोरी में रख दें।

5. ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।