Breaking News

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ी, करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में दूसरा नोटिस जारी

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर भी करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है। दरअसल, आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने एक कंपनी खोली। इस कंपनी की शाखा राजधानी में खुलवाने के नाम पर कंपनी के अधिकारियों ने कई लोगों से संपर्क किया और करोड़ों रुपये वसूले।

Mumbai: शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने जुहू थाने में दर्ज कराई FIR,  राज कुंद्रा केस में भी सामने आया है नाम | Mumbai Shilpa Shettys mother  Sunanda Shetty has filed

इस मामले में विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका सामने आई। जिसके बाद हजरतगंज पुलिस ने एक महीने पहले नोटिस भेजा था। वहीं, अब विभूतिखंड पुलिस की टीम भी नोटिस देने पहुंच रही है। उधर, डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है। मामले में शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।