Breaking News

शंख बजाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, नंबर 3 से तो है हर दूसरा इंसान परेशान

खूबसूरती की  बात होती है, तो महिलाओं का नाम सबसे पहले लिया जाता है, क्योंंकि महिलाएं अपनी खूबसूरती से समझौता नहीं करती हैं। महिलाएं अपनी खूबसूरती  के मैंटेन रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें झुर्रियोंं जैसी तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाती हैं। स्किन संबंधी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कैमिकल प्रोडक्ट्स पर ज्यादा भरोसा करती हैं, लेकिन अगर हम कहें कि सिर्फ शंख बजाने से ही आपकी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैंं, तो आपको शायद यकीन नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

पूजा पाठ में इस्तेमाल होने वाले शंख से आप अपनी स्किन से लेकर हैल्थ तक को ठीक कर सकती हैं। जी हां, पढ़कर आपको भले ही थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है कि रोजाना शंख बजाने से आपको कई स्किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, शंख में रखा पानी पीने से भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि रोजाना शंख बजाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

झुर्रियों से छुटकारा

आजकल महिलाएं झुर्रियोंं की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं, ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए शंख बेस्ट है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना शंख बजाना चाहिए, क्योंंकि शंख बजाने से आपके फेस की मसल्स स्‍ट्रेच होती हैं, जिससे झुर्रियों की लाइन्स कम होती है। ऐसे में आपको नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

स्किन प्रॉब्लम

स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना शंख में रखा पानी पीना और शंख बजाना चाहिए। दरअसल, स्किन की समस्या जैसे पिंपल्स, छाईयां, दाग आदि शंख बजाने से दूर हो जाती हैं। इसके अलावा सुबह सुबह या फिर रात को अगर शंख में रखा पानी पीएंगी, तो यह समस्या धीरे धीरे जड़ से खत्म हो जाएगी।

तनाव होता है दूर

अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्ररेस रहती हैं, तो आपको रोजाना शंख बजाना चाहिए, क्योंकि इसको बजाने से आपका दिमाग और मन दोनों शांत रहेगा। जिससे आप तनाव मुक्त रह सकेंगी । इतना ही नहीं, रोजाना शंख बजाने से आपके दिमाग में खून का संचार भी बिल्कुल सही ढंग से होता है, जिससे स्ट्ररेस लेवल कम होता है।

आंखों और हड्डियोंं के लिए फायदेमंद

शंख बजाने से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि हैल्थ भी अच्छा रहता है, क्योंंकि शंख में मौजूद कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस आंखों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इसके लिए आपको रोजाना रात को शंख में ऱखा पानी को पीना चाहिए, इससे आंखों की रोशनी भी तेज होती है और हड्डियां काफी मजबूत होती है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आपको शंख में रखा पानी जरूर पीना चाहिए, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

फेफड़ों के लिए लाभकारी

फेफड़ों के लिए शंख बजाना बहुत अच्छा होता है, क्योंंकि इससे फेफड़ोंं की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती हैं। शंख नियमित तौर से बजाने से आपको फेफड़ो से संबंधित बीमारियां नहींं होती हैं, जिससे आप काफी स्वस्थ रह सकते हैं। आपको ऱोजाना सुबह उठकर शंख बजाना चाहिए, अगर नहीं आता है तो आपको थोड़ी कोशिश करनी चाहिए।