Breaking News

विवादों में रहा गौहर खान का करियर, कभी रैंप पर फटी ड्रेस तो कभी शख्स ने सबके सामने मारा थप्पड़

मशहूर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर जैद और गौहर की तस्वीरें छाई हुई है। फैंस इस कपल को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।gauhar khan 3खास बात ये है कि जैद अपनी होने वाली दुल्हन यानी की गौहर से 11 साल छोटे है। ऐसे में ये जोड़ी फैंस के बीच चर्चाओं में बनीं हुईं है लेकिन ये पहली बार नहीं है जब गौहर खान सुर्खियों में आई है। एक्ट्रेस के करियर में ऐसी कई घटनाएं हुई है। जिससे गौहर फैंस के बीच लाइमलाइट में रही हैं। तो आइए एक-एक करके आपको बताते है।

गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थीं। उन्होंने साल 2002 में मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इसके बाद गौहर ने काफी लंबे समय तक मॉडलिंग में स्ट्रगल किया। लेकिन गौहर ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ मॉडलिंग की दुनिया में कान कमाया।gauhar khanइसके बाद वह साल 2002 से 2006 में रैंप वॉक पर नजर आई। लेकिन इसी दौरान इसके साथ एक ऐसी घटना भी घटी। जिस देख हर कोई हैरान रह गया। रैंप पर वॉक करते हुए गौहर की ड्रेस तक फट गई थी लेकिन इस दौरान भी वह गजब के कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करती हुई नजर आईं थीं। जिस पर गौहर की जमकर तारीफ हुईं थीं।

इसके बाद साल 2006 में गौर ने सेलिब्रिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में एंट्री ली। यहां से वह पहली रनर अप रहीं थीं। डांस रियलिटी शो के बाद गौहर खान टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आईं।gauhar khan shadiयहां से गौहर की पॉपुलैरिटी तेजी से बड़ी। बिग बॉस में गौहर और कुशाल टंडन की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही। वहीं, गौहर इस शो की विनर भी रही। लेकिन घर से बाहर आने के बाद गौहर और कुशाल का ब्रेकअप हो गया।

गौहर खान सबसे ज्यादा साल 2014 में रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, शो में फिनाले की शूटिंग में मोहम्मद अकील मलिक नाम के शख्स ने गौहर खान को गाल को थप्पड़ मार दिया था।gauhar khan newsपुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उसने पहले गौहर से छेड़खानी की। गौहर ने जब इसका विरोध किया तो उसने उनके गाल पर थप्पड़ रसीद कर दिया। गौहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया था।