Breaking News

विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं एक्ट्रेस अमृता सिंह, पाने के लिए लगा बैठी थीं बॉयफ्रेंड से शर्त

विनोद खन्ना बॉलीवुड में हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे। वह बॉलीवुड फिल्मों में सबसे पहले बतौर विलोन नजर आए थे लेकिन विनोद खन्ना के गुड लुक्स ने उन्हें बहुत जल्द की लीड एक्टर बना दिया। बॉलीवुड में रहते हुए विनोद खन्ना ने 150 से ज्यादा फिल्मे की हैं और इस दौरान बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस विनोद खन्ना पर फिदा थीं। इस फिल्म में सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह का नाम भी शामिल हैं। जी हां… अमृता सिंह भी विनोद खन्ना के लिए पागल थीं। जिस वजह से एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना के साथ अफेयर शुरू करने की शर्त तक लगा ली थीं लेकिन इस शर्त का क्या अंजाम हुआ आइए आपको बताते हैं।

रवि शास्त्री से लगाई शर्त
विनोद खन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को 80 के दशक में अलविदा कह दिया था। इस दौरान वह संन्यासी का जीवन जीने लगे थे लेकिन साल 1987 में वह फिर से बॉलीवुड में धमाल मचाने आ गए। इस दौरान विनोद खन्ना ने एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ एक फिल्म साइन की। अमृता क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं लेकिन वह विनोद खन्ना के स्टाइल पर भी फिदा थीं। इसी वजह से एक बार मजाक में ही अमृता ने रवि शास्त्री के सामने कह दिया कि जल्द ही उनका अफेयर विनोद खन्ना के साथ शुरू हो जाएगा। अमृता की ये बात सुनकर रवि शास्त्री काफी नाराज हो गए थे। इस दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि अमृता सिंह कभी भी विनोद को पा नहीं सकेंगी। चाहे कितनी भी कोशिश कर ले। रवि शास्त्री की ये बाद अमृता सिंह के दिल को लग गई। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इसे एक चैलेंज की तरह लिया।

विनोद खन्ना से शुरू की फ्लर्टिंग
रवि शास्त्री की बातों को सुनकर अमृता सिंह ने ठान लिया था कि वह विनोद खन्ना के साथ रिलेशनशिप में आकर दिखाएगी। जिस वजह से एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया था। खास बात ये है कि अमृता सिंह को जहां मौका मिलता। वह विनोद खन्ना को छेड़ने लगती थीं। सेट पर अमृता कोई चांस नहीं गवाती थीं। लेकिन विनोद खन्ना अमृता को नोटिस ही नहीं करते थे। हालांकि, धीरे-धीरे विनोद खन्ना और अमृता के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों के बीच प्यार शुरू होने लगा। शूटिंग के दौरान विनोद और अमृता काफी वक्त साथ बिताने लगे। जिस वजह से दोनों की दोस्ती भी गहरी हो गई।

मां ने दी सख्त हिदायत
हालांकि, जैसे ही विनोद खन्ना और अमृता सिंह की नजदीकियां बढ़ने लगी। तो एक्ट्रेस की मां रुखसाना सुल्तान को इस मामले की जानकारी लग गई। जिसके बाद रुखसाना सुल्तान ने अमृता को विनोद खन्ना से दूर रहने की हिदायत दे दी। वहीं, विनोद को अमृता सिंह में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। जिस वजह से ये रिश्ता यहीं खत्म हो गया। विनोद खन्ना अमृता से दूर होकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो गए। वहीं, अमृता सिंह ने भी सैफ अली खान के साथ अपनी लाइफ शुरू कर ली।

सैफ से भी हुआ तलाक
वहीं, इसके बाद अमृता सिंह ने अपने से छोटे सैफ अली को डेट कर सबको चौंका दिया था। इन रिलेशनशिप पर कई सवाल उठे। लेकिन सभी सवालों को पीछे छोड़ अमृता सिंह और सैफ अली खान ने साल 1991 में शादी कर ली। शादी के बाद सैफ और अमृता एक हैप्पी मैरीड लाइफ बिता रहे थे। शादी के बाद सैफ और अमृता के दो बच्चे हुए। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। लेकिन धीरे-धीरे इस रिश्त में भी दूरियां आनी शुरू हो गई। जिस वजह से सैफ और अमृता ने साल 2004 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद अमृता अपने दोनों बच्चों को संभाल रही है। सोशल मीडिया पर सार और इब्राहिम के साथ अमृता की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है।