Breaking News

लेस्बियन रिश्ते और अपराध ने इन अभिनेत्रियों को बना दिया ‘डेंजरस’, सोशल मीडिया पर बोल्ड सीन ने मचायी धूम

बॉलीवुड के बेहतरीन, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी क्रिएटिव फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने फिल्म ‘डेंजरस’ के साथ नया प्रयोग किया है। ‘डेंजरस’ अपने विषयों, तथ्यों को लेकर सुर्खियों में हैं। राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म्म रिलीज होने के पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली कपल के रूप में नजर आ रही हैं।

दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म में कई बेहतरीन, उत्तेजक आरै बोल्ड सीन दिए हैं। फिल्म ‘डेंजरस’ का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म ‘डेंजरस’ का ट्रेलर को रिलीज करते समय लिखा गया है कि यह एक लेस्बियन क्राइम स्टोरी पर आधारित फिल्म है।

dangerous

 

इस ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटे बाद ही मिलियंस व्यूज हासिल कर लिए हैं। अब तक ट्रेलर को 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे बार-बार देखा जा रहा है। लेस्बियन क्राइम आधारित इस कहानी में दो महिलाओं के निजी पलों को फिल्म में दिखाया गया है। महिलाओं लेस्बियन होते ही अपराध की दुनिया में हैं। लेस्बियन और क्रामइ को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म ने इंटरनेट पर रिलीज के पहले ही तहलका मचा दिया है। क्योंकि लेस्बियन क्राइम स्टोरी में नजर आने वालीं दोनों एक्ट्रेस ने भी बखूबी अपना किरदार निभाया है।

अपराध और लेस्बियन होने की सफल प्रस्तुति की गयी है। इस फिल्म में नजर आने वालीं एक्ट्रेस नैना गांगुली इसके पहले वेबसीरीज ‘चरित्रहीन‘ से नाम कमा चुकी हैं। उनके साथ सॉन्ग ‘खत्म‘ फेम साउथ एक्ट्रेस अप्सरा रानी की जोड़ी गजब लग रही है। दोनों ने इसमें काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। लेस्बियन रिश्तों को हमेशा गर्माहट में पेश किया गया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इसे दर्शकों की लिए उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।