Breaking News

लक्ष्मी पूजा के बाद करे इन ख़ास वस्तुओ का दान, कभी कम नहीं होगी बरकत

धन की देवी माँ लक्ष्मी है | जीवन में धन धान्य और सुख समृद्धि माँ लक्ष्मी की कृपा से ही आती है | इसीलिए तो हर कोई माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने में जुटा होता है | धनवान व्यक्ति भी माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए हर बार कुछ न कुछ करता रहता है | यदि आपके जीवन में भी धन से जुडी समस्या चल रही है, तो आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश अवश्य करे | आज हम आपको कुछ वस्तुओ के दान के बारे में बताने जा रहे है | जिनका दान यदि आप लक्ष्मी पूजा के बाद करते है, तो आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती है | तो आइये जानते है, आज आपके लिए हमारे पास क्या ख़ास है |
पीले रंग के वस्त्र
 
 
जब भी आप माँ लक्ष्मी का पूजन करे | उनके सामने एक थाली में पीले रंग के वस्त्र रखे और माँ लक्ष्मी की पूजा करे | पूजन के बाद आप इन वस्त्रो को माँ लक्ष्मी को अर्पित कर दे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी और आपको किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा |
ताम्बा या पीतल की वस्तु
 
 
लक्ष्मी पूजन के बाद आप नजदीक के मंदिर में पीतल या ताम्बे की धातु से बनी वस्तु जैसे घंटी, दीपक, आरती की थाली या अन्य कोई चीज अर्पित करे | इससे आपको दुर्भाग्य से छुटकारा मिलेगा और साथ ही धन की बचत होने लगेगी |
सिक्के
आप जब भी माता की पूजा करे तो पूजन में कुछ सिक्के अवश्य रखे | पूजन के बाद आप ये सिक्के जरूरतमंद लोगो को दान कर दे | इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएगी | साथ ही आपके कामकाज में भी लाभ को दोगुना करेगी |
नारियल 
 
 
माँ लक्ष्मी के पूजन में नारियल का प्रयोग भी किया जाता है | माता के पूजन में आप 3 नारियल काम में ले | पूजन की समाप्ति पर आप पहला नारियल अपने परिवार में प्रसाद स्वरूप बाँट दे | दूसरा नारियल आस पड़ोस के लोगो को बाँट दे और तीसरा नारियल  किसी मंदिर में अर्पित कर दे | इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होगी |
जीव जन्तुओ को भोजन
 
 
लक्ष्मी पूजा के बाद आप जीव जन्तुओ जैसे गाय, कुत्ता और पक्षियों को भोजन कराये | इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएगी |