Breaking News

राशिफल 31 मई 2020: जानिए किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा रविवार

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | आज ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप निजी काम भी निपटा लेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ विकसित होगी और प्रेम बढ़ेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा | सेहत में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा | कामकाज के मामले में आज सफलता मिलेगी | दोस्त से लम्बे समय बाद मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे | विवाहित जातको के जीवन में प्रेम बना रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा उतार चढाव भरा रहेगा | आमदनी में कमी देखने को मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति काबू में रहेगी | प्रेम जीवन में प्रिय से आज मन की बात कह सकते है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको कोई दोस्त अपने व्यापार में साझेदारी के लिए आमंत्रित कर सकता है | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आप आलस्य महसूस करेंगे | जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, आप व्यर्थ की चिंता से दूर रहे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज कुछ कामो की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आज आपके खर्चे बढ़ सकते है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | नौकरीपेशा जातको को करियर के विषय में आज अच्छे मौके मिलेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सरकारी नौकरी कर रहे जातको को तरक्की की सुचना मिलने वाली है, इससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यापार के मामले में आज किस्मत आपके साथ है | कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियो से सावधान रहने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आपके कुछ कामो में आपको मित्रो की मदद मिलने वाली है | परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है, आप धैर्य से काम ले | प्रेम जीवन में आज आपको सुखद नतीजे मिलेंगे | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कोई जरुरी काम आज पूरा होने वाला है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे | दोपहर के बाद आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आज पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने भविष्य को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते है | किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव ले सकते है | आप अपने मन की बात किसी से शेयर करे, अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है | आप बीमार पड़ सकते है | आज आपका कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है | इस राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको संतान से सुखद समाचार मिलने वाले है | आज आप ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | आज वाहन चलते समय सावधानी रखे | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनके लिए कुछ खरीद सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी बढ़ने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होने वाली है | जीवनसाथी रूठा है, तो उसे मनाने की जरूरत है | आप उनके लिए कुछ उपहार ले जाए |