Breaking News

राशिफल 2 मई 2020: शनिवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल…

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में सुख और शांति का अहसास आपको सुख देगा | काम में आप ऊर्जा दिखाएंगे, जिसकी सभी प्रशंसा करेंगे | आपका कोई काम सफल होने वाला है | हालाँकि आज आपके दाम्पत्य जीवन में कोई मुसीबत हो उत्पन्न हो सकती है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | कामो में आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे | आज आपका कोई शौक आपको आमदनी बढ़ने का आईडिया दे सकता है | किसी काम में पिताजी से सहयोग मिलेगा, इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन शुभ है | व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने वाला है, जिसकी ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | आपको अपनी सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है, व्यायाम की आदत डाले | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होने वाला है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा है | परिवार में लम्बे समय से जो तनाव चल रहा था, उससे जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है | कामकाज के सिलसिले में आपकी प्रतिभा निखरेगी, बॉस आपकी तारीफ करेंगे | आपको अपने विरोधियों का सामना करने की जरूरत है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सफलता भरा रहेगा | किसी ख़ास काम को लेकर मिली सफलता से आप प्रसन्न होंगे | आज के दिन आप किसी से उधार व्यवहार ना करे तो अच्छा है | आज शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपको आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आमदनी में वृद्धि करने के नए स्त्रोत आपको प्राप्त होंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव आप आपसी समझ से सुलझा लेंगे | व्यापार के मामले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | आज खर्चो में कुछ अधिकता हो सकती है, जिस वजह से आप परेशान हो सकते है | सरकारी नौकरी कर रहे जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | आपको अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना चाहिए |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है, जिस वजह से आपके कई काम कम मेहनत में ही पुरे हो जायेंगे | ऑफिस में बॉस आपको नए काम को लीड करने का ऑफर दे सकते है | प्रेम जीवन में सावधान रहे, साथी को कोई बात बुरी लग सकती है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | किसी बात को लेकर लिया गया तनाव आपके काम और आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है | व्यापारी कोई फायदे का सौदा कर सकते है | जीवनसाथी आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा|आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च इस अनुपात में अधिक रहेंगे | आज किसी काम को कम समय में निपटाने की चुनौती मिल सकती है, आपको इसमें सटीकता का भी ध्यान रखना चाहिए |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | प्रेम जीवन में किसी व्यक्ति का दखल आपको अच्छा नहीं लगेगा | आज ऑफिस में विरोधियो को लेकर सावधान रहे, आपका कोई काम बिगड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन राहतभरा रहेगा | आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | परिवार के सदस्यों के लिए आप कोई चीज खरीद सकते है | आप खान पान को लेकर ध्यान दे, ये आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है | परिवार में सुख रहेगा |