Breaking News

राशिफल 08 अगस्त 2021: आज पुष्य नक्षत्र में इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | सामाजिक कार्यो में आपके योगदान के चलते मान सम्मान में वृद्धि होगी | वैसे आर्थिक मामले में सावधान रहना होगा | नौकरीपेशा जातको पर किसी कार्य की जिम्मेदारी आ सकती है, जिस वजह से परेशानी होगी | व्यापार में साझेदार संग बहस की स्थिति से बचने की कोशिश करे |

वृषभ 
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक किसी कार्य में मित्र की सलाह ले सकते है | राजनीति से जुड़े जातको को आज बड़ी सफलता मिलेगी | वैसे आज किसी अप्रिय शख्स से मुलाकात करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा, काम में मन लगेगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
मिथुन 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | विद्यार्थी आज जीवन का सबसे बड़ा फैसला ले सकते है | सम्पति को खरीद रहे है, तो इसके वैधानिक पहलुओं को अच्छे से जांच ले | लम्बे समय से अटका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है | स्वास्थ्य को लेकर शाम के समय थोड़ी समस्या हो सकती है, हालाँकि चिंता का विषय नहीं है |
कर्क 
आज आपका दिन मनमुताबिक परिणाम देने वाला साबित होगा | अपने लिए किसी खास चीज की खरीददारी कर सकते है | शाम के समय आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है | विद्यार्थियों को आज गुरुजनो की मदद की जरूरत पड़ेगी | सेहत को लेकर दिन ठीक है | जीवनसाथी की वजह से आपको कोई फायदा होने वाला है |
सिंह 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय ना ले | घर में चल रही किसी प्रकार की परेशानी का हल निकालने में आप सफल होंगे | नौकरीपेशा जातक आज व्यर्थ की बातो में ध्यान देने से बचे, बॉस की आप पर नजर रहेगी | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |
कन्या 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | संतान पक्ष से मिला शुभ समाचार आपका दिन बना देगा | धर्म कर्म के कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी | व्यापारी जातको की अटकी हुयी डील पूरी होगी या अटका हुआ पैसा मिलने वाला है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है, आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य में अधिक जल्दबाजी करने का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है | प्रतियोगी परीक्षा के छात्र निराशा में ना खोए | आज किसी मित्र को आपसे आर्थिक मदद की दरकार होगी | विवाहित जातक शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने फिरने जा सकते है |
वृश्चिक
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | वैसे आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे, समस्या हो सकती है | इसके साथ ही आज के दिन अपने किसी काम की जिम्मेदारी दुसरो को सौंपने से बचे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
धनु 
आज आपका दिन उन्नति भरा प्रतीत हो रहा है | अटके पड़े कामकाज और योजनाओ को शुरू करने के लिए दिन उत्तम है | किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में सुधार होगा, जिससे उनके उच्च अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे | सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा |
मकर 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है, ये आवश्यक होगा | किसी मित्र से अपने मन की बात शेयर कर सकते है | शाम के समय घर में कोई अतिथि आ सकता है | माता पिता के स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखे, गिरावट देखने को मिल सकती है |
कुम्भ
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको जॉब बदलने का विचार कर सकते है | कार्य को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी | घर में विवाह योग्य जातक के लिए रिश्ता आ सकता है | आज किसी मित्र की मदद के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कोई कार्य अधूरा रह सकता है, जिस वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है | संतान की संगति को लेकर उनसे बात करने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातको के प्रेम जीवन का घर में पता चल सकता है |