Breaking News

राजनीति में कदम रखने से पहले इस एक्ट्रेस के दीवाने थे चिराग पासवान, ऐसे फ्लॉप हुई थी लवस्टोरी

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक जाना माना चेहरा है। हालांकि, ये मशहूर चेहरा कभी बॉलीवुड में स्टार के रूप में चमकना चाहता था, लेकिन किस्मत को लगता है कुछ और ही मंजूर था, इसलिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पार्टी की जिम्मेदारी अपने सिर पर लिया। चिराग पासवान दिवंगत राजनेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। हाल ही में, उनका निधन हो गया जिसके बाद अब चिराग की जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ गई। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए चिराग पासवान ने कमर कस ली है। चलिए आज हम आपको चिराग पासवान की राजनीति से पहले के दौर के बारे में बात करते हैं..

बॉलीवुड में आजमाना चाहते थे किस्मत
चिराग पासवान राजनीति से पहले बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की सोच चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म भी साइन की थी। इस फिल्म का नाम था मिले न मिले। इस फिल्म में उनके अपोजिट रोल में पंजाब की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा भी नजर आईं थीं। बता दें कि, चिराग पासवान इसी दौरान नीरू के प्यार में भी पड़ गए थे। दोनों कई बार पार्टी या फिर इवेंट में साथ नजर आते थे।

फिल्म के साथ रिलेशनशिप भी फ्लॉप
हालांकि, चिराग की फिल्म के साथ साथ उनका रिलेशनशिप भी फीका पड़ गया। यहां फिल्म फ्लॉप हुई, वहां उनका रिलेशनशिप का the end हो गया। फिल्म फ्लॉप हुई तो चिराग ने राजनीति की तरफ रुख करना सही समझा और अपने पिता के बलबूते राजनीति में कदम रखा। चिराग पासवान फिल्मी में आने से पहले मॉडल रह चुके हैं, इसके अलावा वह फैशन डिज़ाइनर भी हैं और उन्होंने कंप्यूटर साइंस से लड़ाई भी की थी।

6 कंपनियों के मालिक हैं चिराग
वहीं, अगर हम चिराग पासवान की निजी बात करें तो चिराग वर्तमान समय में 6 कंपनियों के मालिक हैं। चिराग के पास 1.84 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। उनके पास पटना में करीब 90 लाख का एक बंगला भी है। उनके पास दो गाडियां जिप्सी और फॉर्च्यूनर है। ये जानकारी खुद चिराग ने 2019 के चुनाव में आयोग के सामने जग जाहिर किया था।