Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह की पार्थिव देह को नरौरा में अर्पित की श्रद्धांजलि

 भारत की राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य की प्रतिकृति पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अंतिम संस्‍कार के लिए सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा लाया गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए भारी जनसैलाब यहां पर उमड़ा है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व उनकी पार्थिव देह को कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया था। अब उनके गांव में लोग अपने जनप्रिय नेता का अंतिम दर्शन किए। शाम को करीब पांच बजे बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर की जाएगी। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

इसके पूर्व कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धांजलि दी। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अतरौली पहुंच गईं, कुछ ही देर के अंतर पर डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंच गए हैं। राज्‍यपाल व डिप्‍टी सीएम ने श्रद्धांजलि दी। करीब पौने दो बजे कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा नरौरा के लिए  रवाना हो गई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए अतरौली पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान कल्याण सिंह की कर्म भूमि अतरौली पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अमित शाह व शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को वहां पर श्रद्धांजलि दी है।