Breaking News

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद समेत 7 मंत्रियों ने ली शपथ

यूपी कैबिनेट विस्तार में सबसे पहले जितिन प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ ली। जितिन प्रसाद यूपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं में हैं। 9 जून 2021 को बीजेपी में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। 2 बार सांसद व यूपीए 1 और 2 में राज्यमंत्री रहे।

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में जो मंत्री शपथ लेंगे, उनमें ये नाम शामिल हैं. 1) जितिन प्रसाद (शहाजहांपुर) 2) संगीता बलवंत बिंद (ग़ाज़ीपुर) 3) धर्मवीर प्रजापति (आगरा) 4) पलटूराम (बलरामपुर) 5) छत्रपाल गंगवार (बरेली) 6) दिनेश खटिक (मेरठ) 7) संजय गौड़ (सोनभद्र) आपको बता दें कि मौजूदा समय में राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री हैं।

 

 

राज्य विधानसभा में सदस्‍यों की संख्‍या 403 होने की वजह से नियमानुसार 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 53 मंत्री हैं और सात पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल के बाद से ही बढ़ गई थी।

बीते 8 जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन प्रवास किया और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने की बात कही है।