Breaking News

यह ‘हिटमैन’ रीतिका के साथ ऐसे जीता है लग्जीरियस लाइफ, अपार्टमेंट से दिखता है ये दृश्य

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वर्तमान में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप और श्रीलंका दौरे पर खिलाड़ियों की नजर है। विश्व क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का क्रिकेट कॅरिअर जितना चमकदार है, उतनी ही खूबसूरत उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी है।

रोहित शर्मा का मुंबई के वर्ली में एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट है। रोहित का घर वर्ली में आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर है। इस अपार्टमेंट से शहर और अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। रोहित शर्मा का ये अपार्टमेंट 6,000 स्क्वायर फीट में बना है। रोहित शर्मा के घर में सभी सुख-सुविधाओं और लक्जरी चीजों की मौज है। बहुत से विदेशा सामानों से घर को सजाया है।

rohit sharma 2

रोहित शर्मा के घर में 4 किंग साइज बेडरूम, हॉल और किचन है। रोहित शर्मा ने यह घर अपनी सगाई के बाद साल 2015 में 30 करोड़ में खरीदा था। रोहित शर्मा के घर की बालकानी से अरब सागर का सुंदर नजारा दिखता है। ज्ञात हो कि इस घर के नेम प्लेट पर रोहित शर्मा के साथ उनकी पत्नी रीतिका और बेटी समायरा का नाम भी लिखा है। रोहित और रीतिका का घर बेहद आलीशान हैं। रोहित के घर के कमरों में सुंदर-सुंदर झूमर लगे हैं जो आकर्षण का केन्द्र हैं। कमरों में लगी कांच की खिड़की से पूरा समुद्र दिखता है।

रोहित शर्मा के घर के साथ-साथ रोहित के फ्लैट के वॉशरूम भी काफी सुंदर तरीके से डिजाइन किए गए है। बाथ टब से लेकर यहां सारी लग्जीरियस चीजें हैं। इस अपार्टमेंट की सजावट में बहुत ध्यान दिया गया है। आहूजा अपार्टमेंट्स की लक्जरी सुविधाओं में एक क्लब हाउस और एंटरटेंमेंट एरिया शामिल है। इसके अलावा स्पा, जकूजी, मिनी थियेटर, योग रूम, सिगार रूम, वाइन सेलर और एक बिजनेस एरिया भी है।