Breaking News

यहां कचरे के ढेर में लाखों रुपए का सोना मिलने से मचा हड़कंप, जानिए फिर कैसे हुआ बंटवारा

सोना। ऐसी धातु, जिसके छोटे से टुकड़े की कीमत लाखों में होती है। अगर ऐसी चीज किसी कचरे में पड़ी मिल जाए तो कैसा हो। तमिलनाडु में ऐसा ही हुआ। यहां 100 ग्राम सोने का सिक्का एक कचरे के ढेर में पड़ा हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए थी। लेकिन इससे भी दिलचस्प कहानी आगे है। जिस व्यक्ति को कचरे के ढेर में सोने का सिक्का मिला, वह इतना नेक इंसान था। इमानदार था कि उसने वह सिक्का खुद अपने पास नहीं रखा बल्कि उसे लौटा दिया।

Gold coin worth Rs 8 lakh found in a garbage can in Tamil Nadu

सोने का सिक्का किसका था?
तमिलनाडु में कचरा विभाग में काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी को कचरे में 7.5 लाख रुपए का 100 ग्राम सोने का सिक्का पड़ा मिला। फिर उसने सोना उसके मालिक को लौटाने का फैसला किया। एक कूरियर कंपनी में काम करने वाले गणेश रमन ने अपनी मेहनत की कमाई से 100 ग्राम सोने का सिक्का खरीदा था। उसने उसे गुलाबी आभूषण-रैपिंग पेपर में ढक कर बिस्तर के नीचे रख दिया था।

Gold coin worth Rs 8 lakh found in a garbage can in Tamil Nadu

पत्नी ने सफाई में फेंक दिया सिक्का
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश रमन को तब शॉक लगा जब उसने बिस्तर के नीचे से सोने का सिक्का गायब पाया। पहले तो उसने इधर-उधर खोजा। जब नहीं मिला तो पत्नी से पूछा। इसके बाद पत्नी ने जो बताया उससे वह सन्न रह गया।

Gold coin worth Rs 8 lakh found in a garbage can in Tamil Nadu

पत्नी ने बताया कि उसने कमरे की सफाई की। इसी दौरान उसने बेड और उसके नीचे रखे सामानों की भी सफाई की। फिर जो कचरा इकट्ठा हुआ उसे फेंक दिया। ये सुनते ही गणेश परेशान हो गया। उसने तुरन्त पुलिस को खबर किया।

Gold coin worth Rs 8 lakh found in a garbage can in Tamil Nadu

गणेश रमन ने सथंगुलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और उसने सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस दिन इलाके में कचरा साफ करने वाले लोगों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस को एक चौंकाने वाली कहानी पता चली।

Gold coin worth Rs 8 lakh found in a garbage can in Tamil Nadu

एक सफाई कर्मचारी ने अपने ऑफिस में सोने का सिक्का पहले ही जमा करा दिया था। उस व्यक्ति का नाम मैरी है। कचरे को अलग करते समय मैरी ने एक चिपचिपी आवाज सुनी थी। फिर रैपर खोला तो उसमें से सोने का सिक्का निकला।

मैरी ने बिना कुछ सोचे और लालच किए सोने का सिक्का अपनी ऑफिस में जमा करा दिया। बाद में गणेश रमन और उनका परिवार सोमवार को सथंगुलम थाने आए, जहां पुलिस ने मैरी की ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें सोने का सिक्का लौटा दिया।