Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता नवीन ठाकुर के पिता के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता श्री नवीन ठाकुर के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को सायं मुख्यमंत्री ने श्री नवीन ठाकुर के सहसपुर स्थित आवास पर जाकर श्री नवीन ठाकुर तथा उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।