Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंडर 16 वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर हिमांशु कुमार को दी बधाई  

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 05 कि.मी. रेस अंडर 16 वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर देहरादून निवासी हिमांशु कुमार को बधाई  दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वर्ण पदक हिमांशु कुमार के परिश्रम और एकाग्रता का प्रतिफल है।