Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वन कर्मचारी संयुक्त समिति के सदस्यों ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में वन कर्मचारी संयुक्त समिति के सदस्यों ने भेंट की। वन कर्मचारी संयुक्त समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर प्रतिनिधिमण्डल द्वारा हड़ताल कार्यक्रम को वापस ले लिया है।


इस दौरान श्री दिनेश चन्द्र जोशी, श्री दीपचन्द्र पाण्डे, श्री राजेन्द्र त्रिपाठी, श्री जमुना प्रसाद भट्ट, श्री रविन्द्र राणा आदि उपस्थित थे।