Breaking News

मुख्तार अंसारी, शिवपाल से लेकर राजा भैया तक, यूपी के ये दिग्गज नेता हैं अपनी पत्नियों से काफी गरीब

यूपी के ऐसे कई सारे राजनेता हैं जो अपनी संपत्ति को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। अपनी संपत्ति को लेकर मायावती (Mayawati) तो अक्सर विरोधियों के निशाने पर ही रहीं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की संपत्ति पर भी लोगों की नजर रही। इसी राज्य में कई नेता ऐसे भी शामिल हैं जिनके पास बेशुमार दौलत तो हैं, लेकिन फिर भी वो अपने पत्नियों से कम हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ चर्चित नेताओं के नाम के बारे में….

ये रहे नाम

मुख्तार अंसारी : इस समय जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की बेगम अफसा अंसारी के पास अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं। साल 2017 में बसपा विधायक ने जो एफीडेबिट पेश कियाथा, उस हिसाब से मुख्तार के पास 2.5 करोड़ की तो उनकी पत्नी के पास 14 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

नंद गोपाल गुप्ता : इलाहाबाद दक्षिण से बीजेपी विधायक और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी यूपी के बहुत ही अमीर विधायकों में से एक माने जाते हैं। उनके पास कुल करीबन 57 करोड़ रुपए की दौलतहै। नंदी से अधिक अमीर उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता हैं। बता दें कि अभिलाषा प्रयागराज की मेयर भी हैं। उनके नाम पर 43 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। तो वहीं नंदी के पास सिर्फ 14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी ही है।

आजम खान : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान रामपुर से लोकसभा सांसद रहे हैं। उनके पासभी अपनी पत्नी से कम दौलत हैं। 2019 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार करीबन सवा करोड़ की संपत्ति है तो वहीं उनकी पत्नी के पास 3.5 करोड़ के करीबन की जायदाद है।

राजा भैया : राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं। साल 2017 के चुनावीहलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी भानवी देवी के पास 7 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। तो वहीं राजा भैया के पास 6 करोड़ के आस पास दौलत है।

विनय शंकर तिवारी : बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे और गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक विनय शंकर तिवारी हैं। इस समय विधानसभा चुनाव में विनय शंकर दूसरे सबसेBSP MLA Vinay Shankar Tiwari Over CBI Raid - CBI रेड पर बसपा विधायक का  पोस्ट- ब्राह्मण होने की वजह से किया जा रहा उत्पीड़न | Patrika Newsअमीर एमएलए साबित हुए हैं। उनकी टोटल संपत्ति करीब 67 करोड़ रुपये है। विनय शंकर ने साल 2017 के अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी पत्नी उनसे अधिक अमीर हैं। पत्नी के नाम पर करीब 36 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। तो वहीं विनय शंकर के नाम पर 31 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी ही है।

शिवपाल यादव : यूपी के सबसे बड़े और ताकतवर राजनीतिक परिवार के अहम सदस्य माने जाने वाले नेता शिवपाल यादव हैं। शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव उनसे भी अधिक अमीर हैं। सालशिवपाल यादव को मिली 'चाभी' क्‍या लोकसभा चुनाव 2019 में सत्‍ता का दरवाजा  खोलेगी? - Shivpal Yadav Party symbol Key has interesting story for Loksabha  Election 20192019 में मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने जो हलफनामा लगाया था उसके हिसाब से उनके पास करीब 9 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। इसमें से 7 करोड़ के लगभग उनकी पत्नी के नाम हैं। वो केवल 2 करोड़ उनके नाम पर है।